- Hindi News
- National
- चीन: बर्फ सी ठंडी दीवार पर जलता हुआ लोहा फेंककर मनाते हैं नए साल का जश्न
चीन: बर्फ सी ठंडी दीवार पर जलता हुआ लोहा फेंककर मनाते हैं नए साल का जश्न
यह तस्वीर चीन के हेबई प्रांत के नुआनक्यूआन में नए साल के जश्न की है। यहां का लोहार समुदाय जलते हुए लोहे को बर्फ की दीवार पर फेंककर चिंगारियां बनाते हैं। इन टुकड़ों को 1300 डिग्री सेल्सियस तक पिघलाते हैं। कई बार ऐसा करते वक्त लोग झुलस जाते हैं। यह परंपरा 300 साल से भी पुरानी है। नुआनक्यूआन गांव इस विशेष हुनर के लिए चीन में लोकप्रिय है। बड़ी संख्या में लोग इस अलग किस्म की आतिशबाजी को देखने के लिए आते हैं। यह आतिशबाजी चीनी नववर्ष पर आयोजित होने वाले लैंटर्न फेस्टिवल के खत्म होने का भी संकेत है। चीन में हर साल एक खास जानवर को समर्पित होता है। यह साल मंकी ईयर के रूप में मनाया जा रहा है।