- Hindi News
- सर्दी में आसमान तले ठंडी रेत पर बैठकर पढ़ रही हैं बालिकाएं
सर्दी में आसमान तले ठंडी रेत पर बैठकर पढ़ रही हैं बालिकाएं
राजकीयकेसरदेवी सेठी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को कमरों की कमी के कारण सर्दी के मौसम में खुले आसमान तले ठंडी रेत पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल में लंबे समय से अध्यापकों की कमी चल रही है और कक्षा भवन भी पर्याप्त नहीं हैं।
विद्यालय के पास आमने-सामने दो भवन हैं, लेकिन उनमें पर्याप्त कक्षों का अभाव है। पुरानी बिल्डिंग तो टूटकर गिरने की कगार पर चुकी है। पीडब्ल्यूडी ने इसे तोड़ने के आदेश भी कर रखे हैं, मगर पिछले एक साल से इसे तोड़ा नहीं जा रहा है। इससे खतरे के बीच जीर्ण-शीर्ण भवन में ही विद्यार्थी पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। विद्यालय के पुराने भवन में कक्षा 7 से 12 तक की कक्षाओं के बैठने की व्यवस्था है। सामने के नोहरे में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के बैठने की व्यवस्था कर रखी है। इस नोहरे में लगभग सभी कक्षाओं की छात्राओं को जमीन पर बैठ कर ही पढ़ना पड़ रहा है।
यहां दो से तीन कक्षाओं की बालिकाएं एक साथ बैठकर पढ़ती हैं। स्कूल भवन में कक्षों का अभाव तो है ही, पढ़ाने के लिए अध्यापिकाओं की कमी भी है। प्रधानाचार्या आभा सिंह गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं को एकसाथ बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है क्योंकि विद्यालय में कमरों की कमी है।
छात्राओं को खुले आसमान के नीचे बैठाना उनकी मजबूरी है। एक बार टीनशेड बनाया था, लेकिन वह गिर गया तथा बड़ा हादसा होते-होते बचा। खाली पदों की सूचना लगातार जिला स्तर के अधिकारियों को दी जाती है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं की शिक्षा के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।
लाडनूं. विद्यालयमें खुले आसमान के नीचे ठंडी रेत पर बैठ कर पढ़ती छात्राएं।
630 छात्राएं है लेिकन खाली पड़े हैं 15 पद
इसराजकीय बालिका विद्यालय में कुल 630 छात्राएं अध्ययन करती हैं। कक्षाओं के सेक्शन सहित कुल 12 कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यहां 27 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 15 खाली चल रहे हैं। यहां प्रधानाचार्य नहीं है। व्याख्याताओं के आठ में से सात पद खाली हैं। केवल एकमात्र राजनीति विज्ञान की अध्यापिका कार्यरत हैं। विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापकों के 2, सैकंड ग्रेड अध्यापक का 1, वरिष्ठ लिपिक का 1, शारीरिक शिक्षक ग्रेड थर्ड का 1 एवं सहायक कर्मचारी का 1 पद रिक्त चल रहा है।