पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रिटिश पीएम की लोगों से अपील ज्यादा अधिकार और पैसे देंगे, हमें मत छोड़ो

ब्रिटिश पीएम की लोगों से अपील-ज्यादा अधिकार और पैसे देंगे, हमें मत छोड़ो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कॉटलैंडमें आजादी के लिए जनमत संग्रह को तीन दिन बचे हैं। इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने मार्मिक अपील की है। उन्होंने स्कॉटलैंड की जनता को ज्यादा अधिकार और पैसे देने का वादा किया है। ब्रिटेन के तीन बड़े नेता मंगलवार को एबर्डीन में थे। ये हैं-डेविड कैमरन, उपप्रधानमंत्री निक क्लैग और विपक्ष के नेता एड मिलिबैंडैं। ये ऐसे मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है। उन्होंने कहा, वे ‘दिल, दिमाग और मन से एक रहना चाहते हैं।’ अपनी स्कॉटिश नेता अलेक्स सैल्मंड की आजादी की मांग पर कैमरन ने टिप्पणी की। कहा, ‘स्थायी और अस्थायी को गड्डमड्ड मत कीजिए।’ फिर चेतावनी दी, ‘अलगाव दर्द भरे तलाक की तरह होगा। इसे चाहकर भी पलटा नहीं जा सकेगा। यूनाइटेड किंगडम को बचाने के लिए वोट दीजिए।’

ब्रिटेन की आखिरी कोशिश : तीन गारंटी

महारानी ने भी की थी अपील

महारानीएलिजाबेथ द्वितीय ने भी सोमवार को पहली बार अपील की थी। कहा था कि यह स्कॉटलैंड के भविष्य का मामला है। इसलिए लोग बहुत सोच-समझ कर वोट दें।

लोग डर फैला रहे हैं : सैल्मंड

इससेपहले सैल्मंड ने एडिनबरा एयरपोर्ट पर एक समारोह में कहा कि आजादी को ना कहने वाले डर फैला रहे हैं। स्कॉटलैंड के लोग गुरुवार को स्वतंत्रता के पक्ष या विपक्ष में मत डालेंगे।

गारंटी 1 : स्कॉटिश संसद को नए अधिकार देंगे: {स्कॉटिश संसदको 19 सितंबर के बाद से ज्यादा अधिकार से मजबूत करेंगे। 2015 में कानून बना देंगे। {स्कॉटिश संसद को ब्रिटिश संविधान का स्थायी हिस्सा बना देंगे।

गारंटी2 : स्कॉटलैंड को निष्पक्ष न्याय की गारंटी {सुरक्षाऔर संसाधनों के उपयोग तथा रक्षा, समृद्धि में बराबरी के अधिकार की गारंटी {यूके पेंशन और हैल्थकेयर फंडिंग से हर व्यक्ति के आर्थिक कल्याण की गारंटी।

गारंटी3 : अगर स्कॉटिश लोग चाहें तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) पर ज्यादा खर्च का अधिकार {बार्नेट एलोकेशनजारी रखने का अधिकार, जरूरत के मुताबिक ज्यादा फंड उगाहने का अधिकार, खर्च करने का अंतिम अधिकार स्कॉटलैंड को देने की गारंटी {स्वास्थ्य पर खर्च करने का अंतिम अधिकार स्कॉटिश संसद को देने की गारंटी।