झांकी वाले बाला जी का उत्सव 16 से
श्रीगंगानगर| पुरानीआबादी स्थित सिद्वपीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर का पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। पांच दिवसीय उत्सव के दौरान राम नामी संकीर्तन अखंड रूप से चलेंगे। प्रमुख सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, 16 को सुबह 8.15 बजे नेतृत्व में अग्रसेन चौक से ध्वजा यात्रा निकाली जायेगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई 10 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। ध्वजा यात्रा मंदिर में पहुंचने के साथ ही अखंड रामनाम संकीर्तन आरंभ हो जाएगा, जो 20 फरवरी तक चलेगा। 20 की शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना सामूहिक आरती के साथ वार्षिकोत्सव का समापन होगा।