शूटिंग का नया सितारा चैन सिंह, जीते 6 स्वर्ण
12वेंदक्षिण एशियाई गेम्स में सुपरस्टार निशानेबाज के रूप में उभरे चैन सिंह ने इन खेलों के नौवें दिन रविवार को दो आैर स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम छक्का लगा दिया। चैन इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार पाने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। निशानेबाजी प्रतियोगिता के पांचवें दिन चैन ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। गगन नारंग को 450.3 के स्कोर के साथ रजत से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण भी भारत के हिस्से में आया। चैन, गगन और सुरेंद्र सिंह राठौड़ की टीम ने 3490 अंकों के साथ स्वर्ण जीता।
चैन ने इससे पहले पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन और 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण जीते थे।
हैंडबॉलऔर कबड्डी के दोनों वर्गों के फाइनल में भारत : भारतहैंडबॉल और कबड्डी के पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में पहुंच गया है। पुरुष हैंडबॉल टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 51-23 से जबकि महिला टीम ने पाकिस्तान को 44-23 से हराया। कबड्डी के सेमीफाइनल में पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 29-9 से जबकि महिला टीम ने नेपाल को 45-15 से हराया।
चैन सिंह