नीरज पांडे की फिल्म में मधुरिमा...
भास्कर नेटवर्क अक्षयकुमार स्टारर \\\"बेबी’ में मधुरिमा तुली उनकी प|ी के छोटे मगर महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगी। अक्षय के साथ एक प्रमुख भूमिका तापसी पन्नू की है। नीरज पांडे के साथ मधुरिमा अपने हिस्सों की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं। वैसे तो वे पिछले साल फिल्म \\\"वॉर्निंग’ में एक प्रमुख भूमिका कर चुकी हैं लेकिन फिल्म चली नहीं थी और वे ध्यान में नहीं आईं। इन दिनों टीवी पर उनका एक विज्ञापन ध्यान बटोर रहा है। मोबाइल फोन के इस विज्ञापन में वे एक प|ी और बॉस की भूमिका निभाती हैं जिसमें उनका अपने पति से रिश्ता दिखाया जाता है जो ऑफिस में उनसे जूनियर भी है।
मधुरिमा मूल रूप से देहरादून की हैं। उन्होंने अपना करियर 2004 में तेलुगु फिल्म \\\"सथ्था’ से शुरू किया था। तब से उन्होंने टीवी पर कई शो (कस्तूरी, श्री, झांसी की रानी, रंग बदलती ओढ़नी, परिचय) किए और कई प्रमुख ब्रांड्स की विज्ञापन फिल्मों में काम किया। वे फिल्मों (बचना हसीनों, टॉस, कालो, सिगरेट की तरह) में भी छोटे-बड़े रोल करती रही हैं। अक्षय के साथ \\\"बेबी’ उनकी पहली पॉपुलर फिल्म है।
That adgirl