चिकित्सा शिविर में 630 मरीजों की जांच
ज्वालेश्वरमंदिर परिसर में गुरुवार को नेत्र चिकित्सा सामान्य बीमारियों की जांच के लिए शिविर आयोजित किया, जिसमें 630 मरीजों की जांच की गई। ढारिया के दौलाराम की स्मृति में उनकी प|ी सोनी बाई मेंशन परिवार ने यह शिविर आयोजित किया। रानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल मेंशन ने बताया कि शिविर में 250 चश्मे वितरित किए गए एवं सामान्य बीमारियों की जांच उपचार कर 356 लोगों को दवा वितरित की गई। 24 मरीजों के शुक्रवार को ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्था तलहटी आबूरोड में ऑपरेशन किए गए। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि माणिकलाल एम शाह थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, विशिष्ट अतिथि सरपंच मदनलाल जैन, बीके सोनू बेन, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य रेखा परिहार, पूर्व सरपंच रघुवीरसिंह, विद्यावाड़ी निदेशक नारायणसिंह, अर्जुनसिंह, नादाना सरपंच हनवंतसिंह राठौड़ आदि थे। भामाशाह परिवार की ओर से ऑपरेशन के सभी मरीजों को एक किलो घी कंबल भेंट किए गए। इस मौके पर भामाशाह अशोक मेंशन, घनश्याम, रमेश मेंशन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
जवाली. शिविर में जांच करते डॉक्टर।