स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू
भादरा. साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत भादरा ब्लॉक के 6 नॉडल प्रशिक्षण केंद्रों पर रविवार को स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। ग्राम पंचायत गांधीबड़ी में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पंचायत समिति प्रधान संतोष बेनीवाल, सरपंच मदनलाल ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक सुरेंद्र बेनीवाल, ग्रामसचिव राजीव बेनीवाल मौजूद थे। छानीबड़ी में सरपंच पुष्पा बंसल, भरवाना में सरंपच शकुंतला धरट, भिरानी में सरपंच सिलोचनादेवी, किराड़ाबड़ा में वार्ड पंच गुडीदेवी, न्यांगल में पंच जयप्रकाश रामचंद्र ने प्रशिक्षण शिविरों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान संतोष बेनीवाल ने स्वयंसेवकों को साक्षर भारत कार्यक्रम को सफल बनाने एवं इसमें अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की। ब्लॉक समन्वयक सुरेंद्र बेनीवाल ने स्वयंसेवकों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने एवं लोगों को अधिक से अधिक साक्षर भारत कार्यक्रम में जोड़ने की अपील की। स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण का द्वितीय चरण 16 फरवरी से शुरू होगा।
नोहर.साक्षरभारत कार्यक्रम के तहत नोहर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों मे कार्यरत साक्षरता स्वयंसेवकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। साक्षरता समन्वयक लक्ष्मण सीला ने बताया कि मंगलवार को आठ नोडल केंद्र बनाकर स्वयंसेवकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।