रानी में कमेटी के सदर का निधन
रानी | मुस्लिमइंतजामिया कमेटी के सदर समाजसेवी हाजी मुराद खां मकरानी का सोमवार को निधन हो गया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सेक्रेट्री बशीरूद्दीन चढ़वा ने बताया कि मकरानी 68 वर्ष के थे, जिनका सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। मकरानी पुलिस विभाग से सहायक थाना अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। इसके पश्चात वे पिछले आठ वर्षों से रानी मुस्लिम समाज इंतजामिया कमेटी के सदर थे।