पाली| चिकित्साविभाग की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल
पाली| चिकित्साविभाग की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के रानी ब्लाक में रैफरल कैंप आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि कैंप में हाल ही में स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में जिन बच्चों की स्क्रीनिंग की गई थी, उनकी एक बार फिर से जांच कर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रैफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत सोमवार को रानी ब्लाक के खोड गांव के सीएचसी पर यह शिविर आयोजित किया जाएगा।
एनसीएचपीे का रैफरल कैंप