कांग्रेस ब्लॉक स्तरीय बैठकें होगी
राणावास | जिलाकांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय बैठकों की शुरुआत मंगलवार से होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव आमीन अली रंगरेज ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक की बैठक सवेरे 10.30 बजे राणावास में होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे रानी ब्लाॅक की बैठक खिवाड़ा एवं दोपहर 3 बजे रोहट ब्लाॅक की बैठक जैतपुर में होगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी लक्ष्मणसिंह रावत, प्रदेश सचिव सह प्रभारी पारस जैन पंच, रतन देवासी तथा जिलाध्यक्ष अजीज दर्द स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधी एवं पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।