पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं : राठौड़

योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं : राठौड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमुख्यसचेतक मदन राठौड़ ने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकारी अधिकारी संवेदनशील रहकर जन सेवा करे ताकि केंद्र राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाआें का आमजन को फायदा मिल सकें। वे शुक्र्रवार को रानी पंचायत समिति में आयोजित साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी जनसेवक बने, खाली टाइम पास की नीति को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर संवेदनशील रहकर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआें की जानकारी आमजन तक पहुंचाए। इस अवसर पर प्रधान नवरतन चौधरी, जिला परिषद सदस्य खीमाराम चौधरी, नंदकिशोर परिहार, पंचायत समिति सदस्य हंसाराम भाटी, उप प्रधान किशोरसिंह राजपुरोहित, तारा कंवर, प्रकाशचंद, आरतीसिंह राजपुरोहित, रेखा कुमारी, जगाराम चौधरी, सुंदर देवी तथा दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

जनप्रतिनिधियोंका नहीं होता सम्मान : बैठकमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य खीमाराम चौधरी ने बताया कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते हैं। यह खेद की बात है जिस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चौधरी के बीच इस बात को लेकर बहस भी हुई। विकास अधिकारी ने कहा कि रानी पंचायत समिति क्षेत्र के पंचायत राज शाखा से जुड़े सभी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें।

रानी. पंचायत समिति में साधारण सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि। फोटो|भास्कर

खबरें और भी हैं...