साईं तेरे हजारों हाथ... पर झूमे श्रोता
साईंबाबा की वर्षगांठ पर हुए कई आयोजन
भास्करन्यूज | रानी
नगरके मैन बाजार स्थित साईंधाम की 14वीं वर्षगाठ पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम एवं अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाई गई। इससे पूर्व रविवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज पारस जैन द्वारा साईं बाबा की वंदना के साथ किया गया। इसके बाद जैन ने साईं तेरे हजारों हाथ..., शिरडी के साईं बाबा आया है तेरे दर पे... सहित कई साईं बाबा के भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसी तरह प्रवीण महामुनि, भगवान दीक्षीत, किशोर गागरे, पूजा मिश्रा तथा राहुल ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी, महेंद्र धोका, हेमराज जैन, रमेश जैन, पाषर्द सुरेश अग्रवाल, हरिश अग्रवाल, कुलदीपसिंह बग्गा आदि का साईंधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष एनसी मेहता ने अभिनंदन किया। सोमवार को सवेरे साईं भगवान की काकड आरती की गई। इस मौके पर शिरडी से आए पांच शास्त्रियों के दल ने प्रतिमा को विभिन्न तरह के विलायती फुलों से बाबा का श्रंगार किया। इस अवसर पर हरिहरण शास्त्री, एनसी मेहता, निर्मला मेहता, वीरेन्द्र मेहता, दिनेश लोढ़ा ने गणतति हवन, शांति हवन सहित कई अनुष्ठानों में भाग लेकर आहुतियां दी।
निकाली पालकीयात्रा
साईंधाम की 14वीं वर्षगांठ के अवसर पर सवेरे 9 बजे मैन बाजार स्थित बासा हवेली से गाजों-बाजों के साथ बाबा की पालकी साईंधाम परिसर लाई गई। जिसमें रानी नगर सहित आसपास के भक्तों ने पालकी यात्रा में हिस्सा लिया। साईंधाम के मुख्य द्वार पर शास्त्रियों द्वारा मंत्रोच्चारण कर श्रीफल फलों द्वारा पूजा-अर्चना कर साईं मंदिर में लाया गया। यहां पर मेहता परिवार द्वारा मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
रानी. साईंधामकी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।