हॉकी : महिला टीम ने जीता स्वर्ण
सोने पर साधा निशाना
12वेंएशियाई गेम्स में निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन से छठवें दिन तक भारत 140 स्वर्ण, 78 रजत और 20 कांस्य सहित 238 पदक जीत लिए हैं।
भारतीयशूटरों ने किया क्लीन स्वीप
भारतीयशूटरों ने निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी पांचों स्वर्ण पदक अपने नाम किए। गगन नारंग, चैन सिंह और सुरेंद्र सिंह राठौर की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल प्रोन टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत वर्ग में चैन सिंह (204.6) ने गगन नारंग (203.7) को पीछे छोड़ स्वर्ण जीता। समरेश जंग ने भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया। वे सेंटर फायर पिस्टल में 580 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। भारत के ही पेंबा तमांग (579) ने रजत और विजय कुमार (577) को कांस्य मिला। महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन टीम स्पर्धा में कुहेली गांगुली, लज्जा गोस्वामी और अनुजा जंग ने 1835.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कुहेली (619.9) ने व्यक्तिगत इवेंट का स्वर्ण पदक भी जीता। लज्जा (608.2) ने रजत और अनुजा (607.5) ने कांस्य हासिल किया।
टेनिसमें भी पांचों गोल्ड
भारतने टेनिस में भी पांचों गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। पुरुष सिंगल्स में रामकुमार रामनाथन ने साकेत मिनैनी को हराकर स्वर्ण जीता। महिला डबल्स में टॉप सीड एस बालू और पी थोंबरे ने आर सुंकारा और एन पाल्हा को हराकर सोना जीता। अंकिता ने बुधवार को महिला सिंगल्स में और रामकुमार रामनाथन तथा प्रशांत विजय ने पुरुष डबल्स में स्वर्ण जीते थे।
भारतके 1000 गोल्ड पूरे
भारतके दक्षिण एशियाई खेलों के इतिहास में 1000 गोल्ड मेडल का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के पिछले 11 संस्करण तक 900 स्वर्ण, 542 रजत और 286 कांस्य सहित 1728 पदक थे। भारत अब इन खेलों में कुल 2000 पदक का आंकड़ा हासिल करने की तरफ भी अग्रसर हो चुका है।
जीत का जश्न मनाती महिला हॉकी टीम
देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारत140 78 20 238
श्रीलंका 25 51 76 152
पाकिस्तान 7 22 43 72
बांग्लादेश 4 10 41 55
नेपाल 1 12 20 33
अफगानिस्तान 1 3 11 15
मालदीव 0 2 1 3
भूटान 0 1 4 5