किसान जैविक खेती अपनाएं : राजपुरोहित
रानी | निकटवर्तीपुनाडिय़ा गांव में भाजपा किसान मोर्चा रानी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्रवणसिंह राव ने कहा कि किसानों को जैविक खेती अपनाकर अपने आय के साधन बढ़ाने चाहिए। उन्होंने जैविक खेती की विस्तार से जानकारी दी तथा अपील की कि यूरिया एवं डीएमसी से जमीन जहरीली एवं बंजर हो रही है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने की सलाह दी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष खीमाराम चौधरी ने कहा कि सरकार की नई किसान नीति से आम काश्तकार को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को मारवाड़ जंक्शन में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष रानी उत्तमसिंह राजपुरोहित, सुखदेवसिंह, नाथूसिंह, बाबूसिंह, उदयसिंह, धनसिंह, मालमसिंह आदि मौजूद थे। अंत में किसान मोर्चा रानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया।