पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहन के प्रेमी की हत्या के आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद

बहन के प्रेमी की हत्या के आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीकस्बे में कृषि मंडी के पास रहने वाले गोविंद उर्फ सुरेश बंजारा उर्फ बॉक्सर (24) की हत्या के आरोपी रणवीर उर्फ राणाराम दमामी पुत्र बाबूलाल की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को बरामद कर लिया है। आराेपी से दोपहर में घटनास्थल की तस्दीक भी कराई गई। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने अपनी बहिन से नहीं मिलने के लिए मृतक को कई बार समझाया था। नहीं मानने पर उसने गुस्से में उसको मार डाला रानी थाना प्रभारी देवीसिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार सुबह रानी में कृषि मंडी के निकट रामायण नगर में रहने वाले गोविंद बंजारा का शव खेल मैदान में मिला था।

शव का एक कान श्वान ने नोच दिया था, जबकि आसपास खून बिखरा पड़ा था। मामले की जांच के बाद मंगलवार को ही पुलिस ने हत्या के आरोप में कृषि मंडी के पास रहने वाले रणवीर उर्फ राणाराम दमामी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने हत्या की वारदात कबूल की दी। अब तक की गई पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रणवीर उर्फ राणाराम की बहन से मृतक गोविंद बंजारा के अवैध संबंध थे। तीन साल पहले रणवीर की बहन की शादी उदयपुर इलाके में कर दी गई, लेकिन जब भी वह रानी आती तो गोविंद से जरूर मिलती थी।



शेष|पेज13

सोमवाररात को इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और बाद में आरोपी मृतक को बाइक पर बैठा कर निकट के खेल मैदान में ले गया। जहां मौका देख आरोपी ने गोविंद पर लाठी से हमला किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आराेपी से घटनास्थल की तस्दीक कराने के साथ ही बाइक को बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं...