वाल्मीकि समाज ने दिया ज्ञापन
रानी| अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस उप शाखा रानी ने रानी के वाल्मीकि समाज की समस्याओं के निराकरण को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी को ज्ञापन दिया। नगर अध्यक्ष सुरेश आदिवाल के अनुसार पिछली सरकार ने रानी नगरपालिका में 16 सफाई कर्मचारियों को 10 वर्ष की अवधि में स्थाई किये गये है। इसके अलावा 16 सफाई कर्मचारी पिछले 10 वर्षों की अवधि में किसी के 21 दिन तो किसी के 3 माह कम होने के कारण उनको स्थाई नहीं किया गया।