पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आगरा के स्कूलों में बम की अफवाह से हड़कंप

आगरा के स्कूलों में बम की अफवाह से हड़कंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा के स्कूलों में बम की अफवाह से हड़कंप

आगरा | हैप्पीसनराइज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र मिलने के बाद मंगलवार सुबह स्कूल में हड़कंप मच गया। डरे-सहमे बच्चे क्लास रूम से अपनी कुर्सियां लेकर बाहर की ओर भागे। अन्य स्कूलों में भी अफरातफरी मची, वहां से भी सूचनाएं आने लगीं कि ऐसी चिट्‌ठी उन्हें भी मिली है। बम स्क्वाड दस्ते ने स्कूल-स्कूल जाकर तलाशी ली, लेकिन यह अफवाह निकली।

अबकोहिनूर का मामला पाकिस्तान की कोर्ट में

लाहौर| ब्रिटिशमहारानी के ताज में लगा बेशकीमती कोहिनूर हीरा भारत का है या पाकिस्तान का। यह लाख टके का सवाल अब पाकिस्तान में लाहौर हाईकोर्ट में तय हो सकता है। कोर्ट ने सोमवार को संबंधित याचिका विचार के लिए मंजूर कर ली। इसमें सरकार को ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा लाने के निर्देश देने की मांग है। इससे पहले दिसंबर में लाहौर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने याचिका ठुकरा दी थी।

परीक्षककी पहचान नहीं बता सकते आरटीआई के तहत: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली| सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के परीक्षकों की पहचान को आरटीआई कानून के तहत सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। यदि ऐसा किया तो इसके खतरनाक परिणाम सामने सकते हैं। भ्रम और जनाक्रोश की स्थिति भी बन सकती है। नाकामयाब उम्मीदवार बदला लेने की कोशिश कर सकते हैं। केरल हाईकोर्ट ने 2001 में राज्य सरकार को परीक्षक की पहचान समेत सभी सूचनाएं सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे। इसके खिलाफ ही राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

खबरें और भी हैं...