पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में रानी नगर पालिका का 18.88 करोड़ का बजट पारित

बैठक में रानी नगर पालिका का 18.88 करोड़ का बजट पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी | रानीनगर पालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक पालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नगरपालिका बजट 2016-17 का 18 करोड़ 88 लाख 44 हजार रुपये का सर्वसम्मति से बजट पारित किया गया। नगरपालिका के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में अधिशाषी अधिकारी हीरसिंह राजपुरोहित वरिष्ठ लिपिक गोविंद परमार के निर्देशन में परसराम मेहरा ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई तथा उपस्थित सदन ने अनुमोदन किया। बैठक में नगरपालिका उपाध्यक्ष मांगीलाल गेहलोत, धर्मेंद्र जैन, पुष्पा चौधरी, लक्ष्मण सुथार, प्रतिपक्ष नेता सुनिल बैरवा, हीरालाल चितारा, महावीर जैन, रूपाली गेहलोत, नेहा खारवाल, योगिता राजपुरोहित, सुरेश अग्रवाल, अमृत माली, सुशीला मेघवाल ने बजट में अपने सुझाव देते हुए सहमति व्यक्त की। नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि नगरपालिका की राजस्व बढ़ाने के लिए सार्थक करें।



प्रयास करते हुए अवैध निर्माणों पर निगरानी रखते हुए कार्यवाही में सहयोग करे। ताकि नगरपालिका का राजस्व बढ़ सकें।

रानी. नगर पालिका की साधारण सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...