पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्धव ठाकरे की भाजपा को सीख, पैर जमीन पर रखो

उद्धव ठाकरे की भाजपा को सीख, पैर जमीन पर रखो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क| मुंबई

महाराष्ट्रमें सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा की हार पर उसे खासी नसीहत दी है।शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा को पैर जमीन पर रखने की सलाह देते हुए कहा,‘जनता को नजरअंदाज मत करो। उप चुनाव के नतीजे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सबक है।

जीत के उन्माद में हवा में आकर तलवारबाजी मत करो। वरना जनता उल्टा-सुल्टा पटक देगी।’उन्होंने कहा, ‘यदि मोदी सरकार के 100 दिन के काम जनता तक नहीं पहुंच रहे हैं, तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है? उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का ‘लव जिहाद’ का मुद्दा नहीं चला। पहले बिहार और अब उत्तर प्रदेश, राजस्थान गुजरात के उपचुनाव में भाजपा की हार हुई। इस मोदी लहर खत्म होने की चर्चा शुरू हो गई है। लिहाजा, इन नतीजों से यदि सबक सीखा जाएगा, तो ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीत सकेंगे।’ यह बयान ऐसे समय दिया है, जब सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना और भाजपा में जोर आजमाइश चल रही है।

भाजपा पर जुबानी तीर चलाते वक्त उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हो इसका पूरा ख्याल रखा है। शिवसेना प्रमुख ने कहा,‘जनता ने देश चलाने के लिए मोदी को जनादेश दिया है। लेकिन यदि किसी ग्राम पंचायत चुनाव का परिणाम अलग आता है, तो उसका ठीकरा मोदी लहर पर फोड़ना सही नहीं है।’