पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानीवाड़ा में पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन

रानीवाड़ा में पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोरमहोत्सव के तहत उपखंड स्तरीय समारोह मनाने को लेकर उपखंड अधिकारी निसार खां के मुख्य आतिथ्य में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जालोर महोत्सव रानीवाड़ा के पोस्टर बैनर का अधिकारियों तथा संभागियों ने विमोचन किया।

कार्यक्रम प्रभारी शिव सांई सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि जालोर विकास समिति, जागृत संस्था मुम्बई एवं राजपुरोहित सूर्योदय सेवा संस्थान डूंगरी के सहयोग से आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों के लिए समितियां बनाकर कार्य बांटे गए हैं। उपखंड अधिकारी निसार खां ने निर्णायक टीम के प्रभारी के लिए तहसीलदार रतनलाल सोलंकी, विकास अधिकारी कुंदनमल दवे, सीडीपीओ संतोष शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरलाल विश्नोई, नायब तहसीलदार अरूण कुमार त्रिवेदी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ, बाबूलाल, डिस्कॉम के सहायक अभियंता शहजाद अली, सरपंच रिडमलसिंह डाभी, बीना श्रीवास्तव, दानाराम चौधरी, डॉ. मुकेश पटेल निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। खंडेलवाल ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता घुड़ दौड़, ऊंट दौड़, मिस सुणतर, मिस्टर सुणतर, लोक कलाकारों की प्रस्तुती, घूमर गेर नृत्य, सहित 32 कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके राजस्थान नाटक अकादमी जोधपुर के लोक कलाकारों की ओर से 15फरवरी शाम 7 से 10 बजे तक लंगा, मांगणीयार, कालबेलिया नृत्य, भवई नृत्य तथा चरी नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रकाश सेन आजोदर, सुनीता जैन, डॉ. रमेश देवासी, विष्ण्ुदान चारण, जयंतिलाल न्यू गोल्डन, समुन्द्रसिंह, तरूण लोढा उपस्थिति थे।

रामसीन. कस्बेमें पहुंची एनसीसी कैडेट्स की वाहन रैली। भास्कर