ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित
भास्कर न्यूज | रानीवाड़ा/बडग़ांव
आदर्शग्राम पंचायत की पहली बैठक नव निर्वाचित सरपंच उर्मिला देवी राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में नव निर्वाचित सरपंच का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सरपंच राणा ने कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत के विकास को लेकर हर संभव प्रयास करूंगी। इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी नारणाराम मेघवाल, ग्राम सेवक प्रकाश विश्नोई, पूर्व सरपंच बाबूलाल चौधरी, जेठाराम माली, उप सरपंच उतमचंद सोनी, डायालाल चौधरी,राजाराम माली, अजयसिंह भाटी, हरेश लुहार, सावचंद सोनी,भेराराम माली तथा गेमाराम चौधरी सहित वार्डपंचगण ग्रामीण मौजूद थे।