बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई
रानीवाड़ा | ग्रामपंचायत सिलासन में आंगनवाडी केंद्र पर सरपंच तोलाराम राणा ने बुधवार को बच्चों को कृमि नाशक दवा पिलाई महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत एलमेन्डाजोल कृमिनाशक दवाई पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक ग्राम सेवक वचनाराम सोलंकी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सूंगी देवी, चुकी देवी, लेहरी देवी सहायिका गीता, हंजा, माधाराम तथा भंवरलाल उपस्थित थे।