पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानीवाड़ा में चुनाव के दौरान हल्का बल प्रयोग

रानीवाड़ा में चुनाव के दौरान हल्का बल प्रयोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा प्रत्याशी रमीला देवी 1 वोट से जीतीं, परिणाम जानने के लिए पंचायत समिति के बाहर उमड़े समर्थक

उत्साह

पंचायत समिति प्रधान सीट को लेकर शनिवार को हुए चुनाव में सुबह 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी रमीला देवी प|ी अशोक मेघवाल तथा बीजेपी से वर्षा देवी ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। शाम 4.30 बजे परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस की रमिला एक वोट से विजयी घोषित की गई।

इस दौरान पंचायत समिति के बाहर प्रशासन की ओर से दोनों तरफ बेरिकेडिंग की गई थी। परिणाम जानने के लिए की भीड़ लगी रही, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्रधान का परिणाम जानने के लिए जमे रहे।

भीड़ को करना पड़ा काबू

पंसके आगे विधायक नारायणसिंह देवल ने जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन को जसवंतपुरा प्रधान के सीट की बधाई दे रहे थे। इस पर बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने तालियां बजाने के साथ खुशी जताई। ऐसे में वहीं पर बैठे पूर्व विधायक रतन देवासी बेरिकड के बाहर खड़े कांग्रेसी कार्यकत्ताओं को पंचायत समिति के भीतर बुलाया तो भीड़ बेकाबू होने के साथ बेरिकेड्स तोड़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगी तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पूर्वमंत्री देवड़ा का चला जादू

पंचायतसमिति चुनाव को लेकर कॉग्रेस पार्टी के समर्थन में जुटें अर्जुनसिंह देवडा उनके पुत्र राघवेन्द्र सिंह बडग़ांव ने सटीक रणनीति के साथ प्रत्याशियों के पक्ष में काफी मेहनत की नतीजतन परिणाम कांग्रेस प्रधान के रूप में उन्हें जीत हासिल हुई।

जुलूस निकाला : रानीवाड़ापंचायत समिति के प्रधान पद को लेकर रमीला देवी के विजयी होने पर उनके साथ रतन देवासी, राघवेन्द्रसिंह, गंगाराम विश्रोई,कृष्ण पुरोहित,छोटुसिंह जाखड़ी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी तथा शहर में विजयी जुलुस निकाला जुलुस में समर्थक एक- दूसरे को गुलाल लगा जीत का जश्न मनाया।