- Hindi News
- प्रजापत मार्केट में चार दुकानों के ताले टूटे
प्रजापत मार्केट में चार दुकानों के ताले टूटे
रानीवाड़ा के प्रजापत मार्केट में नौ दिन पहले दो दुकानों के ताले तोड़ चोरी होने की घटना के बाद शुक्रवार रात इसी मार्केट में तीन दुकानों के ताले तोड़ चोरी करने के बाद एक अन्य दुकान का ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहे। मार्केट में लगार हो रही चोरियों को लेकर व्यापारियों ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताया। जानकारी के अनुसार प्रजापत मार्केट में अंशु मोबाईल नाम की दुकान में 29 जनवरी को चोरी हुई थी जहां से चोर एक सीपीयू तथा 10 मोबाईल सेट चुराकर ले गए थे। इसी मार्केट में करणाराम घंाची अमृतलाल किराणा व्यापारी के दुकान में भी चोरी हुई जहां से चोरों ने करीब पचहतर हजार रुपए की कीमत का किराण का सामान चोरी कर लिया। इसको लेकर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया था पुरानी चोरियों को लेकर पुलिस अभी आरोपियों को पकड़ भी नहीं पाई थी। इस दरम्यान शुक्रवार रात चोरों ने इसी मार्केट में करणाराम माली, अमृतलाल घांची किराणा व्यापारी, तथा अंशु मोबाईल तथा अर्जुन वैष्णव के इलेक्ट्रोनिक दुकान के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसपर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पूर्वमें भी हुई है चोरी
आजोदरके जैन मंदिर तथा बडग़ांव के जैन मंदिर में भी चोरी की वारदात हो चुकी है मगर पुलिस आज दिन तक इसका खुलासा नहीं कर पाई। इसी तरह रानीवाडा कल्ला में एक ही रात में 7 सोने चांदी की दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
^रानीवाड़ा में रात के समय बढ़ती चोरियों की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष हैं। इससे रात में होने वाली पुलिस गश्त का कोई औचित्य नहीं हैं। -अमृतलाल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रानीवाड़ा