पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन की तिथि बदलने पर जताया रोष

सम्मेलन की तिथि बदलने पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन की तारीख बदलने पर संगठन के जिलाध्यक्ष देवराज चौधरी की अध्यक्षता संयोजक गोपालसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में पंचायत समिति हॉल में बैठक आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 26 27 सितंबर को आयोजित होने वाले शैक्षिक सम्मेलन को स्थगित किया जा रहा है, सरकार का यह निर्णय शिक्षकों के हितों के खिलाफ है। सम्मेलन संयोजक गोपालसिंह राजपुरोहित ने राज्य सरकार से अपने उक्त आदेश पर पुन: विचार कर 26 27 को शैक्षिक सम्मेलन अधिवेशन करवाने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नेता शैतानसिंह राव, रणछोडाराम पुरोहित, मोहब्बतसिंह देवड़ा, मोहब्बतसिंह सोलंकी, मानसिंह देवड़ा, भभूताराम चौधरी सांचोर, गणपतसिंह सरवाना, ताराचंद भारद्वाज,महेन्द्र त्रिवेदी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।