पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हठीला हनुमानजी की पूजा कर की प्रशासन को सद‌्बुद्धि देने की प्रार्थना

हठीला हनुमानजी की पूजा कर की प्रशासन को सद‌्बुद्धि देने की प्रार्थना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा| रानीवाड़ाबार एसोसिएशन की ओर से उपखंड अधिकारी हाकम खां के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रशासन सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए अस्पताल के सामने स्थित हठीला हनुमानजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। बार एसोसियन के अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा ने बताया कि उपखंड अधिकारी हाकम खां की ओर से किए गए व्यवहार को लेकर वकील पिछले आठ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने पूजा अर्चना कर सामाजिक संगठनों आम नागरिकों से भी सहयोग मांगा। इस अवसर पर अधिवक्ता भंवरसिंह देवड़ा, जबरराम पुरोहित, पुखराज विश्रोई, जगदीशसिंह सोलंकी, वेनसिंह राठौड़, मोहनलाल विश्रोई, पुरणसिंह देवड़ा, नारायणसिंह करणोत, पुरणसिंह, गणेश देवासी, रमेश कुमार सैन, जानु मेघवाल, अमृतलाल कटारिया, रमेश कुमार गर्ग सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।

रानीवाड़ा. उपखण्ड अधिकारी के विरूद्ध हठीला हनुमान जी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते अधिवक्तागण।