शिक्षा संबलन कार्यक्रम आयोजित
रानीवाड़ा | निकटवर्तीमैत्रीवाडा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को शिक्षा संबलन कार्यक्रम में आरपीएसएसए हरिगिरी गोस्वामी की ओर से स्कूल का अवलोकन किया गया। प्रधानाध्यापक प्रतापाराम चौहान ने बताया कि अवलोकन में बच्चों के शैक्षिक स्तर, विद्यालय रेकर्ड, पुस्तकालय व्यवस्था, विद्यालय की स्वच्छता तथा सभी शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी शैक्षिक अवलोकन में गृहकार्य जांच को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स के क्षेत्र समन्वयक योगेश जोशी, सहित विद्यालय स्टाफ तथा ग्रामीण उपस्थित थे।