पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब नरेगा श्रमिकों को खुलवाना होगा जन धन योजना के तहत खाता

अब नरेगा श्रमिकों को खुलवाना होगा जन-धन योजना के तहत खाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारी संस्थाओं डाकघर में कोर बैंकिंग सुविधा नहीं होने के कारण महानरेगा श्रमिकों के श्रम भुगतान में हो रही देरी को देखते हुए आयुक्त एवं शासन सचिव ने नए आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत सभी श्रमिकों के खाते प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अनिवार्य रूप से खुलवाए जाएंगे। गौरतलब है कि महानरेगा योजना के तहत कार्यरत श्रमिकों के खाते कोआपरेटिव सोसायटी डाकघर में होने से अक्सर भुगतान में विलंब होता है। ऐसे में निश्चित समय सीमा के तहत श्रमिकों को पंद्रह दिन में भुगतान नहीं हो पा रहा है। जबकि कोर बैंकिंग सुविधायुक्त खाता धारक श्रमिकों को पंद्रह दिन में ही भुगतान किया जा रहा है। जिले में 2 लाख 6 हजार 509 श्रमिकों में से एक लाख 41 हजार 763 श्रमिकों के खाते कोआपरेटिव सोसायटी 36 हजार 992 श्रमिकों के खाते डाकघर में है। वहीं 27 हजार 754 श्रमिकों के खाते कोर बैंकिंग सुविधायुक्त हैं।

जॉबकार्ड भी रहेगा महत्वपूर्ण दस्तावेज

प्रधानमंत्रीजन धन योजना के तहत महानरेगा श्रमिकों के खुलने वाले खातों के लिए आधार कार्ड के साथ जॉबकार्ड भी महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में मान्य होगा। जिन श्रमिकों के पास आधार कार्ड नहीं है। उनका खाता जॉबकार्ड के आधार पर खुलेगा।

कार्रवाईजारी है

^जिनश्रमिकों के खाते कोर बैंकिंग सुविधायुक्त हैं, उनका ग्रामसेवकों से खाता नंबर लेकर अनफ्रीज करवाने को कहा गया है। वहीं शेष श्रमिकों को भामाशाह शिविर प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाते खुलवाने को कहा गया है। -रमेशकुमारशर्मा, विकासअधिकारी, पंस, रानीवाड़ा

श्रमिकों के भुगतान में देरी को लेकर दिए निर्देश

आदेश