- Hindi News
- जालेरा कलां में एक माह से बंद पड़ा है उपस्वास्थ्य केंद्र
जालेरा कलां में एक माह से बंद पड़ा है उपस्वास्थ्य केंद्र
निकटवर्ती जालेरा कला स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले एक महीने से ताला लगा हुआ है। स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एएनएम की डयूटी तावीदर तथा जालेरा कला दोनों स्थानों पर होने से एएनएम के केंद्र पर नहीं आने से उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पड़ा है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए रानीवाड़ा, कुड़ा आसपास के गांवों में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर जाना पड़ता है।
वहीं गुरूवार को ग्रामीणों को सूचना मिली की उप स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण के लिए चिकित्सा विभाग से एएनएम आने वाली है। इसपर गांव की करीब 200 महिलाएं बच्चों के लेकर टीकाकरण के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। काफी इंतजार के बाद भी वहां एएनएम नहीं आई तो महिलाएं निराश होकर वहां से चली गई।
^रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी को उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कर्मचारी नहीं होने की समस्या से अवगत करवाया था। इसपर उपखंड अधिकारी ने जल्द एएनएम का लगाने का आश्वासन दिया,मगर आज दिन तक कार्रवाई नहीं हुई। -रेवारामभील, सरपंच
^जालेरा कलां तथा तावीदर दोनों केंद्रों पर एक ही एएनएम होने से नहीं खुल रहा होगा जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। -मांगीलालविश्रोई, ब्लॉकचिकित्सा अधिकारी, रानीवाड़ा
^कल हमें सूचना मिली थी कि चिकित्सा विभाग से बच्चों के टीका लगाने एएनएम रही है।इसपर गांव की करीब 200 महिलाएं बच्चों को टीकाकरण के लिए लेकर आई। मगर किसी के नहीं आने पर बिना टीकाकरण कराए लौटना पड़ा। -कालारामरेबारी, ग्रामीण,जालेरा कलां