पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाध्यापक संगोष्ठी का आयोजन

प्रधानाध्यापक संगोष्ठी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. कोटड़ागांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मियारी नाडी में शनिवार को प्रधानाध्यापक वाक्पीठ संगोष्ठी का आयोजन विधायक नारायणसिंह देवल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके देवल ने कहा कि वर्तमान में विद्यालयों का एकीकरण कर आदर्श विद्यालय का रूप प्रदान किया गया है। इसलिए इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी इसी अनुरूप बच्चों को शिक्षण कार्य करवाते हुए समाज के सामने अपना आदर्श मॉडल प्रस्तुत करना होगा। तभी निश्चित तौर पर सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का रुझान बढ़ेगा। इसके बाद विधायक ने राप्रावि कोनेरा भापडी (करडा) में आयोजित चुकारा केंद्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को जीत की बधाई देते हुए पारितोषिक वितरित किया। देवल ने विधानसभा क्षेत्र के कागमाला, बिलड, सरनाऊ, मीरपुरा, गुंदाऊ , कोटड़ा करडा गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी।



साथ ही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर विधायक के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहब्बतसिंह, भाजपा मंडल महामंत्री हेमाराम जांगू, भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपसिंह देवल, सहीराम विश्नोई सरपंच कोटड़ा, सुजानाराम विश्नोई, जिलाध्यक्ष खनन प्रकोष्ठ जवाहरसिंह पाल आसूराम विश्नोई समेत प्रधानाध्यापक अध्यापक मौजूद थे। संगोष्ठी का संचालन ताराचंद भारद्वाज ने किया।