पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत यथावत रखने को लेकर ज्ञापन दिया

ग्राम पंचायत यथावत रखने को लेकर ज्ञापन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपावटी कला के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर रूपावटी कला की ग्राम पंचायत धामसीन यथावत रखने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर बामनवाड़ा को अलग से ग्राम पंचायत बनाया जा रहा है तथा रूपावटी कला को धामसीन ग्राम पंचायत से अलग कर बामनवाड़ा में जोड़ा जा रहा है,जिसका ग्रामीण विरोध करते हैं। ज्ञापन में बताया कि रूपावटी से बामनवाड़ा की दूरी लगभग 11 किमी है तथा वहां आने जाने के लिए वाहन सुविधा नहीं है। वहीं रूपावटी कला बडग़ांव कस्बे के संपर्क में है तथा ग्रामवासियों को व्यापार तथा अन्य सुविधा होने से गांव का पुराना मार्ग भी यही है। जिससे रूपावटी को धामसीन ग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग की। इस मौके पर कपूराराम, सोमाराम, हेमाराम चौधरी, रामाराम, गलबाराम, वचनाराम, कृष्णराम, सामलीराम, प्रागाराम, मकनाराम, केबदाराम, गोवाराम, नानजीराम रमेशराम, अनाराम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।