चलती कार में लगी आग
रानीवाड़ा. निकटवर्तीसेवाडिय़ा से रानीवाड़ा की तरफ जा रही कार में शनिवार को आग लगने से कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई। सोनाराम पुत्र ऊकाराम पुरोहित निवासी सेवाडिय़ा ने बताया कि वह बैरे सेवाडिय़ा से रानीवाड़ा की तरफ जा रहा था कि अचानक सेवाडिय़ा मढ़ के पास कार में जलने की बदबू आने पर उसने कार से नीचे उतरकर देखा तो कार के आगे वाले हिस्से में आग लग चुकी थी। बाद में आग की चपेट में जाने से पूरी कार जलकर राख हो गई।