पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ता विफल, जारी रहेगा एसडीएम का विरोध

वार्ता विफल, जारी रहेगा एसडीएम का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन अधिकारी बार एसोसिएशन के बीच हुई वार्ता विफल, एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर जारी रहेगा आंदोलन

भास्कर न्यूज. रानीवाड़ा

उपखंड अधिकारी हाकम खां तथा बार एसोसिएशन के बीच चल रही टकराव थमने का नाम नहीं ले रही है। बार एसोसिएशन एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़े हुए है। शनिवार को तहसीलदार रतनलाल सोलंकी नायब तहसीलदार अरूण कुमार त्रिवेदी की ओर से बार एसोसियन से वार्ता भी की गई जो विफल रही। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा ने बताया कि शनिवार को दोपहर एक बजे रानीवाड़ा अभिभाषण संघ के समस्त अधिवक्ता एसडीएम हाकम खां के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए तहसीलदार रतनलाल सोलंकी नायब तहसीलदार अरूण कुमार त्रिवेदी से वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं उक्त अधिकारियों के बीच वार्ता के बिंदुओं पर पूर्ण सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल रही। अधिवक्ताओं ने एसडीएम खान के विरूद्ध विरोध जारी रखने का नर्णय लिया। इस वार्ता में अभिभाषण संघ के अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा, भंवरसिंह देवड़ा, वेनसिंह राठौड़, पुखराज विश्रोई, जबराराम पुरोहित, मोहनलाल विश्रोई, नारायणसिंह करनोत, गणेश देवासी, पूरणसिंह देवड़ा, केशरदान चारण, रमेश कुमार सैन, जगदीशसिंह सोलंकी अमृतलाल कटारिया सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।

रानीवाड़ा. वकीलों के साथ बातचीत करते अधिकारी। भास्कर