- Hindi News
- खातेदारी जमीन को लेकर जानलेवा हमले का मामला दर्ज
खातेदारी जमीन को लेकर जानलेवा हमले का मामला दर्ज
पुलिसथाना रानीवाड़ा में खातेदारी जमीन को लेकर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि कोटडा निवासी राणाराम पुत्र पन्नाराम ने अपने भाई ताराचंद पुत्र पन्नाराम के जरिए रिपोर्ट देकर बताया उसका भाई राणाराम, सुखराम पुत्र जेताराम विश्रोई निवासी पालड़ी मौजा देवपुरा में अणसी देवी प|ी हीरालाल सारस्वत निवासी कोटडा के खातेदारी खेत में फसलों की सुरक्षार्थ चारों तरफ बाउंड्री के लिए दीवार का निर्माण कर रहे थे। इस दरम्यान आरोपी काना पुत्र तलसा, करमी पुत्र काना, रणछोडा पुत्र काना अन्य निवासी देवपुरा एकराय होकर धारिए कुल्हाडी लाठियों से लेश होकर अनाधिकृत रूप से खेत में प्रवेश कर मेरे भाई पर कुल्हाड़ी से सिर पर प्राणघातक जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीवाड़ा लाया गया जहां से उसे आगे रेफर किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।