- Hindi News
- निजी विद्यालय संचालकों की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
निजी विद्यालय संचालकों की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
रानीवाड़ा. जालोरजिला निजी विद्यालय संघ की जिला स्तरीय बैठक श्रीयादेवी मन्दिर रानीवाड़ा में जिलाध्यक्ष के.एन. भाटी की अध्यक्षता में हुई। ब्लॉक सचिव भगवानाराम विश्नोई ने बताया कि बैठक में ऑनलाइन फीस प्रपत्र भरने में रही विसंगतियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिले की सभी संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन फीस प्रपत्र की विसंगतियों को दूर करने के लिए अध्यक्ष फीस कमेटी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री मुख्य न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय को पत्र लिखने का निर्णय किया गया।
इस अवसर पर बीरबल विश्नोई, राजूराम विश्नोई, मोहन बिस्सा, राजकुमार, ललित दवे, हीरेंद्रसिंह देवड़ा, मुकेश कुमार छीपा, हनुमानसिंह राजपुरोहित, राजेंद्रकुमार दवे तिलोकराज मेघवाल समेत कई जने मौजूद थे। अंत में सभी का ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई ने आभार जताया।