पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानीवाड़ा में महामहोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

रानीवाड़ा में महामहोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमनोरमागोलोक तीर्थ नंदगाव में 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले श्रीगोनवरात्रि महामहोत्सव के आयोजन को लेकर गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि गोसेवा को संकल्पिक करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना जरूरी है। इस तरह के सामूहिक अनुष्ठान से ही उत्साह एवं उमंग का संचार होता है। सम्मेलन में कार्यक्रम को लेकर कई सुझाव लिए गए। इस अवसर पर राजेंद्र देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में श्रीगर्ग संहिता सत्संग सत्र का आयोजन भी होगा। साथ ही श्री सुरभि जप महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गोभक्त गोवंश के बीच बैठ कर सुरभि महामंत्र का जाप करेंगे। इसके साथ ही राधाकृष्ण महाराज रात्रि में श्रीहरिनाम संकीर्तन एवं नानी बाई का मायरा कथा का वाचन करेंगे। इस अवसर पर भरतमुनि महाराज, राधाकृष्ण महाराज, सियावल्लभदास महाराज, सुखदेव महाराज, जगदीश परिहार, श्रवणसिंह राव, अमराराम माली, केवलाराम सुथार, केवलाराम पुरोहित, डॉ. उदाराम वैष्णव, जानकी प्रसाद गुप्ता, बंशीदास वैष्णव, दिनेश दातियां, तुलसीभाई ओमप्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

रानीवाड़ा. नंदगांव केसुआ में आयोजित बैठक में चर्चा करते लोग।