मालवाड़ा में भ्रूण मिलने से जमा हुई भीड़
रानीवाड़ा | मालवाड़ानगर के वार्ड चार में रविवार सुबह भ्रूण मिला। रहवासी इलाके में शिशु भ्रूण मिलने की सूचना लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। जिसपर मालवाड़ा चौकी से एएसआई जबरसिंह राठौड़, शंकराराम तथा सांवलाराम मौका मुआयना किया तथा शिशु भ्रूण का रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।