पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम का पुतला फूंका

एसडीएम का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. रानीवाड़ाबार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं होने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने एसडीएम का पुतला फूंक विरोध जताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा ने बताया कि अधिवक्ताओं की ओर से एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अधिकारियों का बार बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्यवाही नहीं हो रही जिससे वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।