- Hindi News
- दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन
दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन
निकटवर्तीजोड़वास के ग्रामीणों ने जलग्रहण विभाग पंचायत समिति रानीवाड़ा की ओर से करवाए गए कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार अरूण कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम जोड़वास में जलग्रहण कमेटी के अध्यक्ष, सचिव अधिकारीयों की ओर से करवाए गए कार्यो में अनियमितता की गई है। इसको लेकर पूर्व में भी दो बार ज्ञापन देकर जांच की मांग की थी। ग्रामीणों ने सूचना के अधिकार के तहत कई बार आवेदन भी प्रस्तुत किया, मगर अधिकारियों की ओर से उन्हें सूचना नही दी जा रही तथा ग्रामीणों को जान से मरने की धमकियां दी जा रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत जोड़वास पंचायत समिति रानीवाड़ा की ग्राम पंचायतों मे बीज वितरण, मेडबंदी, हैंडपंप, पानी टांका, एनीकट बनाने के कार्याे में सरकारी धन का दुरूपयोग करने के साथ अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस मौके पर एडवोकेट पूरण सिंह देवड़ा, शांतिलाल, जितेन्द्र कुमार परमार, डूंगरा राम कोली, दिनेश कुमार सोलसोंलकी, करणाराम देवासी, बलवंतराम कोली, बलवंतसिंह देवड़ा, कृष्ण कुमार गर्ग, गणपतलाल सुथार, सुजानसिंह, भीखाराम देवासी, छोगाराम सुथार तथा बलाराम कोली उपस्थित थे।