पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"खेलों से होता है शारीरिक मानसिक विकास\'

\"खेलों से होता है शारीरिक मानसिक विकास\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद‌्घाटन

विद्याभारती उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में रविवार को स्टेडियम मैदान में जिला स्तरीय माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स (छात्र वर्ग 17/19 वर्ष) प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक उद्घाटन जालोर नागरिक बैंक के चेयरमैन मोहन पाराशर के मुख्य आतिथ्य एडवोकेट रविंद्रसिंह बालावत की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके विशिष्ट अतिथि के तौर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भेराराम चौधरी ग्रेनाइट उद्यमी शिव खींचड़ मौजूद थे। इस दौरान छात्राओं के स्वागत गान के साथ अतिथियों का माला साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। समारोह में अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली एवं ध्वजारोहण कर उद्घाटन की घोषणा की। विद्या भारती के सीईओ डॉ. अनिलकुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण के बाद प्रतिवेदन पेश कर बताया कि प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग 17 वर्ष सीनियर वर्ग 19 वर्ष में सरकारी निजी माध्यमिक- उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 52 टीमों के कुल 264 एथलीट भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय ट्रैक फील्ड इवेंट्स स्टेडियम मैदान में संपन्न होंगे। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पाराशर, अध्यक्ष बालावत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चौधरी ने संबोधित कर खिलाडिय़ों को पूर्ण मनोयोग से लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया। उद्घाटन समारोह की मार्च पास्ट की विजेता शहरी स्कूल को अतिथियों की ओर से शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर नारायणलाल भट्ट, सुरेंद्र नाग, अभिमन्युसिंह भाटी, उगमसिंह बालावत, लालसिंह सांखला, गोपालसिंह जोधा, दीपक व्यास, इंदु चौधरी अल्का गोस्वामी समेत गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी और खिलाड़ी मौजूद थे।

छात्राओंने दी प्रस्तुति

उद्घाटनसमारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक जयनारायण परिहार का भी माला स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। वहीं विद्या भारी के प्रधानाचार्य वारेलाल भास्कर ने सभी का आभार जताया।

उद‌्घाटन में हुई 100 मीटर की हार्ड लाइन

कस्बेमें चल रही 17-19 छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान 100 मीटर की हार्ड लाइन का ईवेंट हुआ। जिसमें क्रमश: प्र