- Hindi News
- रानीवाड़ा में वकीलों ने काली पट्टी बांध किया विरोध
रानीवाड़ा में वकीलों ने काली पट्टी बांध किया विरोध
रानीवाड़ा | बारएसोसिएशन रानीवाड़ा के अधिवक्ताओं की ओर से बुधवार को उपखंड अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश जताते हुए काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करने के साथ शासन सचिव, जयपुर के नाम ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन सचिव रमेश कुमार सेन ने बताया कि उपखंड अधिकारी हाकम खां की ओर से वकीलों के साथ अभद्र अपमानजनक व्यवहार करने के साथ झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसके विरोध में बुधवार से बार एसोसिएशन रानीवाड़ा के सदस्यों ने बांह तथा जेबों पर काली पट्टी बांध विरोध जताया। वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जबतक एसडीएम हाकम खां के खिलाफ कार्यवाही कर उनका तबादला नहीं किया जाएगा तब तक वकील अपना विरोध जारी रखेंगे। शेष|पेज13
उन्होंनेबताया कि वकील उपखंड न्यायालय में अपनी उपस्थिति नहीं देंगे तथा सहायक कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी रानीवाड़ा की अदालत में कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे इस मौके बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा, भंवरसिंह देवड़ा, जबराराम पुरोहित, पुखराज विश्रोई, जगदीशसिंह सोलंकी, वेनसिंह राठौड़, मोहनलाल विश्रोई, पुरणसिंह देवड़ा, नारायणसिंह करणोत, गणेश देवासी, रमेश कुमार सैन, जानु मेघवाल, अमृतलाल कटारिया, सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।