- Hindi News
- विधायक देवल ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात
विधायक देवल ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात
विधायकनारायणसिंह देवल मंगलवार को शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ से मुलाकात कर जिले में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। मंडल महामंत्री हेमाराम विश्रोई ने बताया कि देवल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, एकीकरण योजना तथा विद्यालय भवनों की कमी अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसपर शिक्षामंत्री ने विधायक को जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।