ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक 19 को
रानीवाड़ा. एसएसएकार्यालय रानीवाड़ा में दोपहर दो बजे ब्लॉक स्तरीय नोडल की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पुखराज जीनगर ने बताया कि बैठक में सभी नोडल अपने नोडल क्षेत्र में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की सूचना के निर्धारित 3 प्रपत्र तथा चालू शिक्षा सत्र मरम्मत एवं रखरखाव प्रस्ताव, बकाया उपयोगिता प्रमाण पत्र एकीकरण में मर्ज हुए विद्यालयों द्वारा एसएसए की राशि लौटाने की सूचना, गैस विहीन विद्यालयों की सूची, टांका विहीन विद्यालयों की सूची के साथ उपस्थित होंगे।