- Hindi News
- अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू उत्साह से हल किया पर्चा
अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू उत्साह से हल किया पर्चा
जिलेभर में माध्यमिक सेटअप के तहत अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं शनिवार को शुरू हुई। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित हुई। पहली पारी में 12वीं अनिवार्य हिंदी 10वीं कंप्यूटर का पर्चा हुआ। जबकि दूसरी पारी में कक्षा 9 का राजस्थान अध्ययन 11वीं अनिवार्य अंग्रेजी की परीक्षाएं हुई।
रानीवाड़ा.उपखंडमुख्यालय सहित आस पास के गांवों में शनिवार से 2014-15 की छात्र-छात्राओं की अद्र्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। न्यू गोल्डन एज्युकेशन के संस्था प्रधान मंजीराम चौधरी ने बताया कि इस बार कक्षा 10 का पेपर अंग्रेजी माध्यम से आया है पिछले वर्ष कक्षा 10 का अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पेपर हिन्दी माध्यम में आता था तथा विद्यालय की ओर से इसका अंग्रेजी में अनुवाद कर छात्र छात्राओं को दिया जाता था।
सायला.कस्बेसहित क्षेत्र में शनिवार को माध्यमिक सेटअप की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नोडल प्रधानाचार्य रेवाशंकर गर्ग ने बताया कि नोडल क्षेत्र में 15 उच्च माध्यमिक 43 माध्यमिक विद्यालयों में दो पारी में परीक्षा आयोजित की गई।
रानीवाड़ा. परीक्षामें पर्चा हल करते परीक्षार्थी।