पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंगूठा लगाना अभिशाप है, इसे जड़ से मिटाना होगा : कलेक्टर

अंगूठा लगाना अभिशाप है, इसे जड़ से मिटाना होगा : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवाड़ा गांव पहुंचने पर शुक्रवार शाम को आपणो जालोर, साक्षर जालोर यात्रा का समापन हुआ। इस मौके आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि नरेगा पर लगा श्रमिक एवं अन्य पुरूष महिलाएं आज भी हस्ताक्षर करने के स्थान पर अंगूठा लगाते है, जो अभिशाप है और इसे जड़ से मिटा होगा।

कलेक्टर सोनी ने कहा हम सभी मिलकर जालोर को एक मुहिम चलाकर साक्षर स्वच्छ बना सकते है। तभी जालोर का नाम जबरो जालोर कहलाना सार्थक होगा। कलेक्टर सोनी ने मालवाड़ा में राजपुरोहित सूर्योदय सेवा संस्थान डूंगरी, शिवसांई सेवा समिति मालवाड़ा एवं ब्लॉक लोक शिक्षा समिति रानीवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक गतिशीलता अन्तर्गत आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रत्येक गली मोहल्ले से युवक युवतियां संकल्पित होकर आगे बढ़ेगे तो जिले में कोई भी अशिक्षित नहीं रहेगा तथा कोई गांव गली मोहल्ला गंदा नही रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि घर जो भी पढ़ा लिखा सदस्य है उसकी जवाबदारी है कि वह अपने परिवार के निरक्षर सदस्यों को आखर ज्ञान दे तथा आपणो जालोर साक्षर जालोर मुहिम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाए। देवल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा स्पष्ट कि हर वर्ग और अशिक्षत को शिक्षा मुहैया हो। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क सुदृढ़ीकरण, भवनहीन विद्यालयों के भवन बनाने, भामाशाह योजना जैसे विषयों पर विस्तार से जनता के सामने अपनी बात रखी। साक्षर भारत मिशन अन्र्तगत आपणो जालोर साक्षर जालोर यात्रा का नेतृत्व करने वाले जिला साक्षरता अधिकारी यज्ञदत्त रूणेचा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा इस यात्रा का सन्देश उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिव सांई सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश खण्डेलवाल ने भी साक्षरता मिशन कार्यक्रम के तहत विचार व्यक्त करते हुए साक्षरता मिशन से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर राजपुरोहित सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित, डॉ. मागीलाल विश्रोई, डॉ. मुकेश पटेल, चंदनसिंह, तेजाराम पुरोहित, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।



सरपंच प्रतिनिधि परखाराम भील, मुकेश जोशी, धर्मदान चारण, मनोहरसिंह रावत, मोहन मोदी, जावेद आएसा, मुकेश जोशी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे। कार्यक्रम क