दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
रानीवाड़ा . जरिएइस्तागासा रानीवाड़ा थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि जरीना पुत्री कालू खा मोयला मुसलमान निवासी सायजी की बेरी ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया कि उसके पति महबूब खां पुत्र सदीक खां, ससुर सदीक खां, सास सताबी देवर आसु खां मोयला मुसलमान निवासी हीरपुरा दहेज को लेकर उसे तंग परेशान करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।