बैठक आयोजित
रानीवाड़ा . स्थानीयवाल्मिकी आश्रम में एनएसयूआई की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरेश लोल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एनएसआईयू के सदस्यता अभियान के तहत अधिकाधिक सदस्य जोड़ने के साथ ही पंचायतीराज चुनाव में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर छात्र नेता सुरेश वरड़, मनोज कुराड़ा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।