पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. एजुकेटगर्ल्स परियोजना के तहत सिलासन ग्राम पंचायत में एसएमसी उपाध्यक्ष लाख सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बालिका शिक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में ब्लॉक अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने जानकारी दी, जिसमें केजीबीवि प्रवेश मिलने वाली सुविधाओं, आप की बेटी योजना से अवगत करवाया। क्षेत्रीय समन्वयक गिरधारीलाल ने ड्रॉप आउट अनियमित बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की अपील की एएनएम वलसम्मा ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में ग्राम सेवक विद्याधर चौधरी, टीम बालिका विमला भारती व् आंगनबाड़ी कार्य कर्ता सुंगी देवी भंवर सिंह कैलाश भारती पार्वती पारु देवी 58 महिला पुरुषों ने भाग लिया।