पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैनसिंह बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

वैनसिंह बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. बारएसोसिएशन रानीवाड़ा के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। पूर्व अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा ने बताया कि रानीवाड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वसम्मति से वैनसिंह राठौड़ को निर्वाचित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष जगदीशसिंह सोलंकी कोषाध्यक्ष अमृतलाल कटारिया, सचिव जबराराम पुरोहित, संयुक्त सचिव रमेश कुमार सैन को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर समस्त अधिवक्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी को माल्यार्पण मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन निवर्तमान अध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा, भंवरसिंह देवड़ा, पुखराज विश्रोई, मोहनलाल विश्रोई, नारायणसिंह करनोत, गणेश देवासी, पुरणसिंह देवड़ा, केशरदान चारण, रमेश कुमार गर्ग, अमृतलाल कटारिया, जानू मेघवाल अधिक्तागण मौजूद थे।